उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, पहाड़ों में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित

उत्तर भारत के बड़े हिस्से अभी भी शीतलहर की चपेट में हैं। हाल ही में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हुई भारी बर्फबारी और बारिश के बाद मैदानी इलाकों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में घना कोहरा और ठंडी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सड़कों पर दो से तीन फुट तक बर्फ जमने से यातायात प्रभावित हो रहा है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी और चमोली जिलों के साथ ही जम्मू के डोडा क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर बर्फबारी जारी है।

#NorthIndiaWeather #ColdWave #Snowfall #DelhiNCR #WinterUpdate

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें