राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पुरी और जाजपुर दौरा, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 3 फरवरी को अपने परिवार के साथ श्रीजगन्नाथ धाम पुरी पहुंचेंगी। उनके आगमन को लेकर प्रमोद उद्यान से लेकर लोक भवन तक तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

3 फरवरी की शाम राष्ट्रपति तालाबानिया हेलीपैड पर उतरेंगी और वहां से लोक भवन जाएंगी। अगले दिन यानी 4 फरवरी की सुबह वे स्वेतगंगा में पिंडदान (पितृ कर्म) करेंगी और इसके बाद श्रीजगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु जगन्नाथ जी का दर्शन करेंगी।

पुरी में राष्ट्रपति के दो दिवसीय दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। कुल 25 प्लाटून पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और कमांडेंट रैंक के छह अधिकारी विभिन्न स्थानों पर मौजूद रहेंगे।

मंदिर दर्शन के बाद राष्ट्रपति मुर्मु जाजपुर जाएंगी। वे सुबह 8:30 बजे प्रशासनिक मैदान में उतरेंगी और मां विरजा मंदिर में दर्शन के साथ नवगया में पिंडदान करेंगी। यह राष्ट्रपति का जाजपुर का पहला दौरा होगा।

जाजपुर जिला प्रशासन ने दौरे को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां की हैं। मां विरजा मंदिर को नए रंग-रोगन और रोशनी से सजाया गया है। स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है और देवी के लिए विशेष अनुष्ठान व वस्त्रों की व्यवस्था की गई है।

इस अवधि में आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद रहेंगे। सुरक्षा कारणों से जाजपुर के कुसुमा क्षेत्र को 3 फरवरी तक बंद रखा जाएगा। साथ ही 1 फरवरी से 3 फरवरी की शाम तक पूरे शहर को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।
#PresidentMurmu #JagannathTemple #PuriVisit #Jajpur #SecurityArrangements

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें