केंद्रीय बजट में दिल्ली पर फोकस, ट्रैफिक सुधार के लिए 27,328 करोड़: रामवीर बिधूड़ी

दक्षिणी दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि केंद्रीय बजट में दिल्ली की समस्याओं और जरूरतों को गंभीरता से ध्यान में रखा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल की सरकार के कार्यकाल में दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हो गई थी।

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली परिवहन निगम (DTC) को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। उनके अनुसार, पिछले वर्षों में एक भी नई बस नहीं खरीदी गई और न ही कोई नया फ्लाईओवर बनाया गया, जिससे राजधानी की यातायात व्यवस्था बदहाल होती चली गई।

सांसद ने कहा कि अब केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार मिलकर इन समस्याओं के समाधान के लिए काम कर रही हैं। केंद्रीय बजट में दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने और राजधानी की यातायात व्यवस्था को सुगम व पर्यावरण अनुकूल बनाने पर विशेष जोर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि बजट में दिल्ली के ट्रैफिक सिस्टम में सुधार के लिए 27,328 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस राशि से नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा और पुरानी सड़कों की स्थिति को बेहतर किया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ प्रदूषण पर भी नियंत्रण किया जा सकेगा।


#DelhiBudget
#RamvirSinghBidhuri
#CentralBudget
#DelhiPollution
#TrafficSystem
#PoliticalNews
#DelhiNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें