आवारा जानवरों का बढ़ता आतंक, दो हफ्तों में 100 से अधिक लोग घायल

जोगिया विकास खंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों, बिल्लियों और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दो सप्ताह के भीतर इन जानवरों के हमलों में 100 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं।

लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग घरों से निकलने में डर महसूस कर रहे हैं, वहीं स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

जानवरों के हमले में घायल सभी लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया में कराया गया है। स्वास्थ्य केंद्र में घायलों को एंटी-रैबीज वैक्सीन के साथ प्राथमिक उपचार और मरहम-पट्टी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा जानवरों पर नियंत्रण के लिए तत्काल अभियान चलाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।StrayAnimalAttack

DogBiteCases

PublicSafety

JogiaNews

HealthAlert

RabiesPrevention

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें