प्रधानमंत्री मोदी ने शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि भारत इस चुनौतीपूर्ण समय में यूएई के साथ मजबूती से खड़ा है।
सोशल मीडिया पर जताई संवेदना
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किए गए संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि UAE पर हुए हमलों की वह कड़ी निंदा करते हैं और इस घटना में हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त करते हैं।
शांति और स्थिरता पर जोर
प्रधानमंत्री ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि भारत क्षेत्र में बढ़ते तनाव को कम करने, शांति बनाए रखने और स्थिरता सुनिश्चित करने के प्रयासों का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में संवाद और संयम ही समाधान का रास्ता है।#PMModi #UAE #IndiaUAE #MiddleEast #BreakingNews #Geopolitics