एक अलग ही तरह का मामला सामने आया है। शादीशुदा युवक ने खुद अपने मल द्वार से एक लीटर की पानी की बोतल अंदर घुसा ली, बोतल बाहर नहीं निकली। 36 घंटे तक बोतल मलाशय में फंसी रही।
असहनीय दर्द से पीड़ित मरीज की नवदीप हास्पिटल में सर्जरी कर बोतल निकाली गई। रविवार को मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया। युवक साइको सेक्सुअल डिसआर्डर एनल एयरोटिसिस्म से पीड़ित है।
नवदीप हास्पिटल, साकेत कालोनी में 38 वर्ष के शादीशुदा युवक को मंगलवार को भर्ती किया गया। हास्पिटल के निदेशक वरिष्ठ सर्जन डा. सुनील शर्मा ने बताया कि युवक का एक्सरे करने पर मलाशय में एक लीटर की पानी की बोतल फंसी हुई थी, इससे असहनीय दर्द हो रहा था। युवक ने रविवार को खुद ही अपने मल द्वार से एक लीटर की पानी की बोतल घंदर घुसा ली थी।बोतल मलाशय तक पहुंच गई और बाहर नहीं निकली, युवक ने काफी प्रयास किए जब बोतल बाहर नहीं निकल सकी तो वह निजी अस्पताल पहुंचा। मगर, हालत गंभीर होने पर भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद युवक नवदीप हास्पिटल आया, युवक की हालत को देखते हुए सर्जरी प्लान की गई।