नोएडा में स्कूटी ट्रेनिंग की आड़ में चल रहा था बाइक चोरी का गिरोह, दो आरोपी गिरफ्तार, 10 वाहन बरामद

नोएडा में महिलाओं को स्कूटी चलाने की ट्रेनिंग देने की आड़ में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत दो शातिर आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपित मंगलवार रात सेक्टर-50 क्षेत्र में वारदात की नीयत से घूम रहे थे। इसी दौरान वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने उन्हें संदेह के आधार पर रोका और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बिहार के कटिहार जिले के गोपालगंज गांव निवासी बलिंदर और नोएडा के होशियारपुर गांव निवासी विवेक के रूप में हुई है। बलिंदर वर्तमान में होशियारपुर गांव में किराये के मकान में रह रहा था।

पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की 10 बाइक बरामद की हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह महिलाओं को स्कूटी चलाने की ट्रेनिंग देने की आड़ में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपितों ने अब तक कितनी वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। Noida #BikeTheft #CrimeNews #NoidaPolice #VehicleTheft #UPPolice #BreakingNews #UttarPradesh #PoliceAction #NoidaCrime

Leave a Comment

शहर चुनें