बांग्लादेश: पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान हत्याकांड का आरोपी 45 साल बाद गिरफ्तार, सैन्य अदालत में होगी कार्रवाई

ढाका। बांग्लादेश में पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की हत्या के मामले में 45 साल से फरार चल रहे आरोपी और बांग्लादेश सेना के पूर्व मेजर मुजफ्फर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बीएनपी सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कीं और मुजफ्फर हुसैन को आगे की कार्रवाई के लिए बांग्लादेश सेना को सौंप दिया गया है। अब मामले में सैन्य अदालत के तहत कार्रवाई की जाएगी।

1981 में हुई थी जियाउर रहमान की हत्या

मामले के दस्तावेजों के अनुसार, मुजफ्फर हुसैन पर आरोप है कि उसने 30 मई 1981 को चटगांव स्थित सर्किट हाउस में तत्कालीन राष्ट्रपति जियाउर रहमान पर जानलेवा हमला किया था।

आरोप है कि इसी हमले में राष्ट्रपति जियाउर रहमान की मौत हुई थी। घटना के बाद से मुजफ्फर हुसैन फरार चल रहा था और करीब साढ़े चार दशक बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।

बांग्लादेश में यह मामला लंबे समय से राजनीतिक और ऐतिहासिक रूप से बेहद संवेदनशील रहा है। अब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सैन्य अदालत में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू होगी।#Bangladesh #ZiaurRahman #BNP #BangladeshArmy #WorldNews #InternationalNews #PoliticalNews #HindiNews

Leave a Comment

शहर चुनें