गुरुग्राम में डीटीपीई की बड़ी कार्रवाई, डीएलएफ फेज-3 में अवैध निर्माण ध्वस्त और चार व्यावसायिक परिसर सील

गुरुग्राम में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग (डीटीपीई) ने शुक्रवार को डीएलएफ फेज-3 में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया। हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में की गई इस कार्रवाई में स्टिल्ट पार्किंग में किए गए अवैध निर्माणों को हटाया गया, चार अवैध व्यावसायिक परिसरों को सील किया गया और करीब 4.5 किलोमीटर लंबे राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल और जिला प्रशासन की टीम भी मौजूद रही। विभाग ने डीएलएफ फेज-1 से फेज-5 तक चल रहे अभियान के तीसरे चरण के तहत डीएलएफ फेज-3 के एस, टी और सिरिस रोड क्षेत्रों में कार्रवाई की।

अभियान के दौरान स्टिल्ट पार्किंग में बनाए गए अवैध कमरों, ड्राइंग रूम, सर्वेंट रूम और शौचालयों को हटाया गया। इसके अलावा रिहायशी भवनों में नियमों के विपरीत संचालित पीजी, गेस्ट हाउस, कार्यालय और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर भी कार्रवाई की गई।

डीटीपीई अधिकारियों ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग का उद्देश्य सार्वजनिक रास्तों और निर्धारित क्षेत्रों को अतिक्रमण से मुक्त कराना तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करना है
#GurugramNews #DLFPhase3 #DTCPAction #EncroachmentDrive #HaryanaNews #IllegalConstruction

Leave a Comment

शहर चुनें