डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 23 लाख की ठगी, सेवानिवृत्त रेलकर्मी बने शिकार

वाराणसी में साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त रेलकर्मी रघुनंदन प्रसाद को गिरफ्तार करने का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाया और उनसे 23 लाख रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में सिगरा थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगों के कुछ बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है और रकम वापस कराने का प्रयास जारी है।

पीड़ित के बेटे, चिकित्सक डॉ. चंदन किशोर, जो चंदुआ छित्तूपुर स्थित मेडिकल कॉलोनी में रहते हैं, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 दिसंबर को उनके पिता के मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और गिरफ्तारी का भय दिखाकर दबाव बनाया। इसी बहाने ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर बड़ी रकम हड़प ली।

पुलिस का कहना है कि यह मामला गंभीर साइबर अपराध की श्रेणी में आता है। जांच टीम बैंक खातों और कॉल डिटेल्स खंगाल रही है ताकि आरोपितों तक पहुंचा जा सके।

#CyberCrime #DigitalArrest #Varanasi #RailwayEmployee #FraudCase

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें