शराब को लेकर पिता से कहासुनी के बाद युवक ने की आत्महत्या, एक साल पहले हुई थी शादी

सोमवार देर रात मुहल्ला आंबेडकर नगर निवासी 25 वर्षीय युवक की आत्महत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार युवक शराब के नशे में घर पहुंचा था, जिस पर उसके पिता ने उसे शराब पीने से मना करते हुए फटकार लगाई। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच कुछ देर कहासुनी हो गई।

विवाद के बाद पिता अपने कमरे में चले गए, जबकि युवक अपने कमरे में चला गया। इसी दौरान युवक ने कमरे के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर में मौजूद थे, लेकिन किसी को अनहोनी की आशंका नहीं हुई।

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तक जब युवक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला, तो पिता को शक हुआ। उन्होंने दरवाजे से झांककर देखा तो पुत्र को फंदे पर लटका पाया। यह दृश्य देखकर पिता बदहवास हो गए। आनन-फानन में स्वजनों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया और युवक को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि युवक की शादी करीब एक वर्ष पहले ही हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
#AmbedkarNagar
#SuicideCase
#LocalNews
#CrimeNews
#YouthDeath
#FamilyDispute
#PoliceInvestigation
#BreakingNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें