प्रदेश में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने से पहले ही बारिश का असर सड़क संपर्क व्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। लगातार वर्षा के कारण कई जिलों में सड़कें प्रभावित हुई हैं, जिससे आवागमन में परेशानी बढ़ गई है।
लोक निर्माण विभाग (PWD) राज्यभर की 369 सड़कों की स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। विभाग के अनुसार इनमें से 49 सड़कें पूरी तरह बंद हैं, जबकि नौ मार्गों को आंशिक रूप से यातायात के लिए खोला गया है। वहीं 311 मार्गों पर फिलहाल यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।
बारिश का सबसे अधिक प्रभाव देहरादून जिले में देखने को मिला है। यहां कुल 55 सड़कें प्रभावित हुई हैं, जिनमें 15 मार्ग पूरी तरह बंद पड़े हैं। इसके अलावा टिहरी में नौ सड़कें बंद हैं, जबकि पिथौरागढ़ और बागेश्वर में आठ-आठ मार्गों पर यातायात बाधित है।
इसी तरह चमोली जिले में चार सड़कें बंद हैं, जबकि अल्मोड़ा में दो मार्ग प्रभावित हुए हैं। वहीं चंपावत, नैनीताल और उत्तरकाशी में एक-एक सड़क बंद होने की सूचना है।
लोक निर्माण विभाग की टीमें प्रभावित मार्गों को खोलने और यातायात सामान्य करने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। प्रशासन ने लोगों से यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित जिलों की सड़क स्थिति की जानकारी लेने और सावधानी बरतने की अपील की है।#MonsoonUpdate #UttarakhandNews #RoadClosure #MonsoonImpact #RainAlert #DehradunNews #PWD #WeatherNews #UttarakhandWeather #BreakingNews #LatestNews #TrafficUpdate #RoadBlock #HeavyRain #IndiaNews